HTML tutorial
HTML tutorial

रुद्रप्रयाग में पानी के टैंक में फंसा तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से टली अनहोनी

रुद्रप्रयाग में पानी के टैंक में फंसा तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से टली अनहोनी
Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तर जखोली रेंज के चमराड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुआ पानी के स्टोरेज टैंक में फंस गया। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर टीम रवाना की।

वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। इसके बाद रेस्क्यू रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू अभियान उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नेगी (उत्तर जखोली रेंज) तथा हरिशंकर रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को बिना किसी चोट के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो कोई जनहानि हुई और न ही वन्यजीव को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा।

वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त, कैमरा ट्रैपिंग और जन-जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वन्यजीव से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल विभाग को सूचित करें और सतर्कता बरतें।

देवभूमि खबर

Related articles