केदारनाथ यात्रा 2024 को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से किया सम्मानित, एसडीएम अनिल शुक्ला एवं डीपीओ अखिलेश मिश्रा ने किया प्राप्त

केदारनाथ यात्रा 2024 को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से किया सम्मानित, एसडीएम अनिल शुक्ला एवं डीपीओ अखिलेश मिश्रा ने किया प्राप्त
Spread the love

रूद्रप्रयाग।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला और जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने जिलाधिकारी की ओर से प्राप्त किया। यह पुरस्कार यात्रा के सफल संचालन, स्वच्छता, पारिस्थितिकी संतुलन, पशु कल्याण और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिया गया।

यात्रा के दौरान प्रशासन ने स्वच्छता को प्राथमिकता दी, जिससे मार्ग को इको-फ्रेंडली और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सफलता मिली। साथ ही, घोड़ों और खच्चरों के स्वास्थ्य और देखभाल में सुधार हुआ, जिससे पशु-क्रूरता में कमी आई। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा मार्ग का कई बार निरीक्षण किया और सफाई कर्मियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे व्यवस्था में सुधार हुआ।

केदारनाथ यात्रा 2024 में तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे स्थानीय व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को आर्थिक मजबूती मिली। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, संगठित और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया। इस वर्ष के दौरान स्वच्छता की कड़ी निगरानी और जनता की जागरूकता से यात्रा मार्ग पर कूड़े का उचित निस्तारण और प्रदूषण में भारी कमी आई।

यह पुरस्कार पूरे रुद्रप्रयाग जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह दिखाता है कि प्रशासन की मेहनत और संकल्प से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, सफाई कर्मियों और पूरी टीम की मेहनत ने इस सम्मान को संभव बनाया।

देवभूमि खबर

Related articles