खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025: उत्तराखंड की शानदार शुरुआत, फुटबॉल की तीनों आयु वर्ग की टीमें और एथलेटिक्स के 15 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे
देहरादून।खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड की टीम ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। फुटबॉल के 40 प्लस, 50 प्लस और 60 प्लस वर्गों में उत्तराखंड की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया, वहीं एथलेटिक्स में भी 15 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। यह आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज, अक्षरधाम स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
टीम का नेतृत्व डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, महासचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर (पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी एवं इंटरनेशनल कोच) द्वारा किया गया। कैप्टन धीरज थापा टीम मैनेजर की भूमिका में रहे।
डॉ. रावत ने जानकारी दी कि 40 प्लस वर्ग में उत्तराखंड ने पहले छत्तीसगढ़ को 2-0 से और फिर सेमीफाइनल में दिल्ली को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 50 प्लस में टीम ने महाराष्ट्र को 1-0 और सेमीफाइनल में दिल्ली को 3-1 से मात दी। वहीं 60 प्लस वर्ग में दिल्ली को 2-0 से हराते हुए टीम फाइनल में पहुंची।
एथलेटिक्स में 40 प्लस से 70 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 15 खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचे हैं। इस सफलता में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का विशेष सहयोग रहा है। टीम का नेशनल कैंप 10 मार्च से 5 अप्रैल तक देहरादून के पवेलियन और परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, और 200 का चयन किया गया।
टीम के फ्लैग ऑफ का आयोजन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।
फुटबॉल टीमों का विवरण:
40 प्लस टीम:
हेड कोच: डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, कप्तान: सुनील भट्ट, उपकप्तान: मनोज नेगी, मैनेजर: धीरज थापा
टीम में प्रमुख खिलाड़ी: अनीश शर्मा, अमर सिंह कोहली, संजय दत्त (गोलकीपर), चेतन थपलियाल, भगवती कोटियाल, गौरव शर्मा (गोलकीपर), अमित राणा आदि।
50 प्लस टीम:
हेड कोच: अमर सिंह कोहली, कप्तान: विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी
टीम में प्रमुख खिलाड़ी: डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, संजय रावत, खड़क बहादुर थापा, कमल जगाती (गोलकीपर), मानवेन्द्र सिंह रावत आदि।
60 प्लस टीम:
हेड कोच: शरद अग्रवाल, कप्तान: पी.सी. खंतवाल
टीम में प्रमुख खिलाड़ी: सुदेश शर्मा, बी.एम. नौटियाल, सुभाष अरोड़ा, रमेश राणा, देवेंद्र गुसाई, सतेंद्र भंडारी (कोऑर्डिनेटर) आदि।
एथलेटिक्स के प्रमुख खिलाड़ी (इंटरनेशनल स्तर):
सी.के. मुखिया, प्रेम प्रकाश पुरोहित, विमल सिंह रावत, अश्वनी कुमार, दीपक पांडेय, प्रमोद जोशिया आदि।
संरक्षक: पूर्व IPS प्रेम सिंह बिष्ट, अध्यक्ष: सुभाष अरोड़ा, उपाध्यक्ष: देवेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष: विमल सिंह रावत, एडवाइजर: सुनील शर्मा, मैनेजर: विनेश राणा (स्टेट), शरद अग्रवाल (कुमाऊं), सुरेन्द्र सिंह रावत (गढ़वाल),
एथलेटिक्स मैनेजर: प्रेम प्रकाश पुरोहित, महेश शर्मा, सोनू आदि।
उत्तराखंड की टीम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है।जोश और जुनून हो तो हर मैदान फतह किया जा सकता है।

