चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए लोकजीत सिंह को राष्ट्रीय SKOCH Award, प्रदेश का बढ़ाया मान

Spread the love

देहरादून। एक बार फिर लोकजीत सिंह ने उत्तराखंड का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। चारधाम यात्रा के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 28 मार्च 2026 को SKOCH Group के 106वें समिट में India Habitat Centre, नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2024 की चारधाम यात्रा के दौरान आई चुनौतियों से सीख लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने IG रेंज के अधीन एक विशेष कंट्रोल रूम के गठन का निर्णय लिया था। इस कंट्रोल रूम का प्रभारी लोकजीत सिंह को बनाया गया। अल्प समय में ही उन्होंने अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम की स्थापना कर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दीं।

वर्ष 2025 की यात्रा को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करना सरकार, शासन और पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती था। कंट्रोल रूम ने systematic approach अपनाते हुए कई नए नवाचार किए और यात्रा के दौरान उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों को dynamic तरीके से संभाला।
मुख्य रूप से धराली आपदा के दौरान रेस्क्यू कार्यों का समन्वय, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती, तथा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी जैसे संवेदनशील कार्यों को लोकजीत सिंह ने प्रभावी ढंग से संभाला।

इससे पूर्व भी लोकजीत सिंह को वर्ष 2021 में कोविड प्रबंधन के लिए FICCI द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित Smart Policing Award से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही वर्ष 2024 में चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया गया था।

लगातार मिल रहे राष्ट्रीय सम्मानों से स्पष्ट है कि लोकजीत सिंह के नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

Next Post

पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्र विकास योजनाओं में गैप न रहे: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Spread the love देहरादून। मुख्य सचिव Anand Bardhan की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना (MPRY) तथा मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (MBADP) की अनुवीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका से जुड़ी […]