तृतीय चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गोविंदगढ़ में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन

तृतीय चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गोविंदगढ़ में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन
Spread the love

देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तृतीय नवरात्र – माँ चंद्रघंटा के पावन अवसर पर जय सियाराम मंदिर, गोविन्दगढ़ में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने माँ दुर्गा के तृतीय नवरात्र – माँ चंद्रघंटा की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धा व्यक्त की। पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा और आस्था से ओत-प्रोत रहा। आयोजन में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने माँ शक्ति से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मातृशक्ति का सनातन को बढ़ाने में विशेष योगदान है, इसीलिए हमारी संस्था विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्ति के सहयोग से “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल,’ श्रीराम कीर्तन मंडली ‘ के सदस्यगण कविता आहूजा, वंदना बमराड़ा, विनीता जोशी, गुरचरण कौशल, अमृता कौशल, सुनीता पंवार, हेमा पंत, रूपा उपाध्याय, शैली चांदना, तृप्ति, सोनू आहूजा, दीपा शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विशेष सहभागिता रही। साथ ही, संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और माँ शक्ति से सबके मंगल की कामना की गई।

देवभूमि खबर

Related articles