प्रशिक्षण विद्यार्थियों के प्लेसमेंट में सहायक होगा : प्रोफेसर एच सी पुरोहित, डीन

प्रशिक्षण विद्यार्थियों के प्लेसमेंट में सहायक होगा : प्रोफेसर एच सी पुरोहित, डीन
Spread the love

देहरादून । दून विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए 36 घंटे का कठोर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए महिंद्रा प्राइड और नंदी फाउंडेशन को शामिल किया है। अपने छात्रों के कौशल को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करना प्लेसमेंट सेल का लक्ष्य है। इस प्रकार के और अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे जिससे दून विश्वविद्यालय के छात्रों के समग्र विकास की दिशा में काम करने में सहायता मिलेगी।
प्रशिक्षण के अपने पायलट बैच में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की एमबीए, बीबीए और बीकॉम ऑनर्स प्रोग्राम की 50 लड़कियों ने सफलतापूर्वक यह प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के प्रमुख घटक शारीरिक भाषा और व्यावसायिक सौंदर्य, बोलने की कला, साक्षात्कार कौशल, लक्ष्य निर्धारण, व्यावसायिक संचार, समूह चर्चा, समस्या समाधान और धन प्रबंधन थे। आने वाले महीनों में विश्वविद्यालय की सभी छात्राएं अलग-अलग बैच में यह प्रशिक्षण लेंगी। नंदी फाउंडेशन की टीम में सुश्री अनुभा और श्री अक्षय कुमार शामिल थे।

समापन कार्यक्रम में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर एचसी पुरोहित डीन मैनेजमेंट, प्रोफेसर गजेंद्र सिंह, विभगाध्यक्ष स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, डॉ स्वाति बिष्ट, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, प्रो रीना सिंह, डॉ आशीष सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ प्रियांक सिंह आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles