HTML tutorial
HTML tutorial

बसंत विहार क्षेत्र में युवती की हत्या का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

बसंत विहार क्षेत्र में युवती की हत्या का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 22 सितंबर को सामने आई थी जब थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि टी स्टेट पितांबरपुर मजार के पास झाड़ियों में बोरी के अंदर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। मृतका की पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका का अपने भाई विशाल से 21 सितंबर को झगड़ा हुआ था। दोनों नशे के आदी थे और झगड़े के दौरान विशाल ने अपनी बहन उम्र 20 वर्ष की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए उसने अपने किराएदार लोकेंद्र उर्फ राजा के साथ मिलकर उसे चाय बागान मजार के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सह-अभियुक्त लोकेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि घटना का मुख्य आरोपी विशाल लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आज 1 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुलबुल चौक से स्मिथ नगर जाने वाली सड़क के पास से अभियुक्त विशाल पुत्र बुधराम निवासी स्मिथ नगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0 उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल शार्दुल विक्रम शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles