हर्रावाला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार

हर्रावाला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार
Spread the love

देहरादून। संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज  आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपद प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने हर्रावाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 18 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर (फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली) बरामद की।

पहली कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार ओवैस शराब का परिवहन करते हुए पकड़ी गई, जिसमें 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हर्रावाला स्थित एक मकान में बनाए गए गोदाम से अतिरिक्त 8 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई।

आबकारी टीम को देखकर एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अंकित, गोविंद, राकेश, हेमंत, नौशाद एवं आशीष चौहान सम्मिलित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles