उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य में 18 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
मुख्य पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड डॉ. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों और यातायात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत कार्यभार ग्रहण करें।
तबादला सूची के अनुसार:
महेश चंद्रा को प्रतिसार निरीक्षक चंपावत से निरीक्षक यातायात नैनीताल
हरकेश सिंह को शिविरपाल आईआरबी-1 से प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल
भगत सिंह राणा को प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल से प्रतिसार निरीक्षक चंपावत
अजय कुमार आर्या को शिविरपाल 46 पीएसी से शिविरपाल आईआरबी-1
अर्जुन सिंह को दलनायक आईआरबी-2 से प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर
सरमवीर सिंह को प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार से निरीक्षक यातायात देहरादून।
विजय विक्रम को प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा से प्रतिसार निरीक्षक पुलिस मुख्यालय।
गोपाल सिंह बिष्ट को दलनायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा।
कैलाश चंद्र शर्मा को दलनायक 40 पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक रुद्रप्रयाग।
श्यामलाल को निरीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग से प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी।
प्रवीण आलोक को निरीक्षक यातायात चमोली से प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार।
राजेंद्र नाथ को निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी से निरीक्षक यातायात हरिद्वार
संदीप सिंह नेगी को प्रतिसार निरीक्षक एटीसी से निरीक्षक यातायात हरिद्वार।
नीरज कुमार को दलनायक आईआरबी-1 से निरीक्षक यातायात ऊधमसिंह नगर
संजय रौथाड़ को निरीक्षक चमोली से निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी।
महिपाल सिंह को दलनायक 40 पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक एटीसी हरिद्वार।
प्रदीप कुमार को प्रतिसार निरीक्षक टिहरी से यातायात निरीक्षक देहरादून।
अमित कुमार को दलनायक आईआरबी-2 से प्रतिसार निरीक्षक टिहरी।
इसके अलावा, अन्य कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें निरिक्षक यातायात, हरिद्वार, रुड़की, चमोली, उत्तरकाशी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तबादले शामिल हैं।

