होली की आड़ में चरस तस्करी नाकाम: मोरी पुलिस ने 1.348 किग्रा चरस के साथ युवक दबोचा, एसपी ने ₹2500 इनाम घोषित किया

Spread the love

उत्तरकाशी।होली के मद्देनज़र चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹2.70 लाख) बरामद की गई।

कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में टीम ने मोरी क्षेत्र के बागी मौताड बैंड के पास वाहन संख्या UK 14TA 2710 (स्विफ्ट डिजायर) से आयुष ठाकुर (22 वर्ष), निवासी मेहूँवाला, विकासनगर, देहरादून को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होली के दौरान बढ़ी मांग को देखते हुए वह चरस देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसपी कमलेश उपाध्याय ने ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर है और अंतरराज्यीय/अंतरजनपदीय बैरियरों पर सघन चेकिंग जारी रहेगी।

Next Post

कर्मचारियों को नियमित न करने का रह गया मलाल 28 वर्ष की सेवा करने के बाद कर्मचारी नेता कंचन चंदोला हुए सेवानिवृत्त, तमाम कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Spread the love रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारी नेता कंचन चंदोला साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी 28 वर्ष की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए । जहाँ उनको भावभीनी विदाई दी। एक भेंट में कंचन चंदोला कर्मचारी नेता एवं तमाम […]