सीएम घोषणाओं पर तत्परता से हो कार्रवाई, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : मयूर दीक्षित

सीएम घोषणाओं पर तत्परता से हो कार्रवाई, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : मयूर दीक्षित
Spread the love

हरिद्वार। मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए तथा जिन मामलों में शासन स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनके लिए तत्काल पत्राचार किया जाए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला पूर्ति अधिकारी अविनाश भदौरिया, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles