हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) की लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Spread the love

देहरादून।हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) द्वारा वार्षिक लोहड़ी महोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरादरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हजारा बुणजाई बिरादरी उत्तराखंड के सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में से एक है, जो लंबे समय से सामाजिक सद्भाव, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करती आ रही है। बिरादरी द्वारा भारत की आज़ादी के पश्चात वर्ष 1947 से देहरादून में निरंतर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया जाता रहा है।

प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी 2026 को पटेल नगर, देहरादून में पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक-संस्कृति और सामूहिक सहभागिता के साथ भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोहड़ी अलाव, लोकगीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले विविध आयोजन शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है।

बैठक में अध्यक्ष पवन चंडोक सहित अभिनव थापर, सचिन विज, संजय उप्पल, सतीश कक्कड़, अभिषेक तलवार, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी, प्रद्युम्न कक्कड़, प्रदीप सुदी, संजय सुदी, धीरज ओबेरॉय, योगेश नंदा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। अंत में सभी ने लोहड़ी महोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Next Post

उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप 2026 संपन्न, अंडर-14 व ओपन एज में देहरादून फुटबॉल एकेडमी और 45+ में हिमालयन एफसी ऋषिकेश विजेता

Spread the love देहरादून।देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) द्वारा आयोजित उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप 2026 का भव्य आयोजन डीएफए मैदान, गूलरघाटी रोड, भागीरथी इन्क्लेव, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, ओपन एज और 45 प्लस वर्गों में किया गया, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में टीमों ने प्रतिभाग […]