श्रीनगर में वाहन चोरी में नाबालिग संलिप्त, नंबर प्लेट हटाकर चला रहा था चोरी की स्कूटी; पुलिस ने किया संरक्षण में

Spread the love

श्रीनगर। क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। आरोपी नंबर प्लेट हटाकर स्कूटी चला रहा था और मौज-मस्ती के लिए वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है।


दिनांक 01.03.2026 को वादिनी प्रतिभा राणा निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी स्कूटी (संख्या UK-09-A-3467) दिनांक 27.02.2026 को उनके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-12/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासे हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया और डिजिटल व मैनुअल पुलिसिंग के समन्वित प्रयासों से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। दिनांक 01.03.2026 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट लगी एक्टिवा स्कूटी चलाते हुए पाया गया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे रोक लिया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त स्कूटी 27.02.2026 को गुरुद्वारा रोड क्षेत्र से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट निकालकर डिग्गी में छिपा दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को चोरी कर कुछ दिन उपयोग करने के बाद कहीं भी छोड़ देता था।

जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरोपी नाबालिग है। इसके बाद नियमानुसार उसे संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। बरामद स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।


पुलिस टीम में म0उ0नि0 भावना भट्ट, हे0कानि0 संजय कंडारी एवं कानि0 दिनेश चौहान ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

होली पर हाई अलर्ट: कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की तैयारियां पूरी, 18 बैकअप एम्बुलेंस तैनात

Spread the love देहरादून।प्रदेश में होली के त्यौहार को देखते हुए कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून स्थित मुख्यालय में जीएम (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहार के दौरान आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की […]