मुखानी में योगा ट्रेनर हत्याकाण्ड का एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मुखानी में योगा ट्रेनर हत्याकाण्ड का एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। 3 अगस्त 2025 को मुखानी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर पत्नी कमल सबलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। मृतका मूल रूप से हल्दुचौड़ तुलारामपुर, थाना लालकुआं की रहने वाली थी और वर्तमान में जे.के. पुरम छोटी मुखानी में किराए पर रह रही थी। वह अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर, झटड स्कूल के पास मुखानी में बतौर योगा ट्रेनर कार्यरत थी।

हत्या की सूचना मिलने के बाद मृतका की मां श्रीमती दीपा मेर ने थाना मुखानी में तहरीर दी। उन्होंने हत्या का संदेह योगा सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी और उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी उर्फ राजा पर जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान अभय कुमार उर्फ राजा निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार के रूप में हुई, जो अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर में ही रह रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके मूल पते पर दबिश दी और नेपाल तक उसका पीछा किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 19 अगस्त 2025 को नगला तिराहे के पास से अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई अजय हल्दानी में चन्दन डायग्नोसिस के टॉप फ्लोर पर योगा सेंटर चलाता है और ज्योति मेर वहां काम करती थी। इसी दौरान ज्योति और अजय के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इससे अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। गुस्से में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में रखे दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद टैक्सी से बनबसा होते हुए नेपाल भाग गया।

पुलिस ने अभियुक्त अभय कुमार से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। इस हत्याकाण्ड का सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष/विवेचक उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, थाना मुखानी एवं एसओजी हल्द्वानी की संयुक्त टीम सहित 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles