गैरसैंण विधानसभा मानसून सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
देहरादून।श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा मानसून सत्र में पेश हुए अनुपूरक बजट को प्रदेश हित में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और अनुपूरक बजट में आमजन के कल्याण तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, वे स्वागत योग्य हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह अनुपूरक बजट युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति तथा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुँचाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण करना है।

