राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ चुनाव 2025-26 के नामांकन संपन्न,24 सितंबर को होगी नाम वापसी और जांच
06 पदों पर छात्रों ने भरा पर्चा
वैध प्रत्याशियों की सूची होगी जारी
टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में अपराह्न 3:00 बजे तक छात्र संघ निर्वाचन 2025-26 के नामांकन की प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रिश कुमार के दिशा-निर्देश में पूर्ण की गई।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने कुल 06 पदों पर अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। जिनमें अध्यक्ष पद पर काजल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रोहन वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर मिनाक्षी, सचिव पद पर ऐनम, सह-सचिव पद पर कशिश पंवार और कोषाध्यक्ष पद पर अनुजा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके पश्चात 24 सितंबर 2025 को नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तत्पश्चात वेध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

