HTML tutorial
HTML tutorial

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने पीटीए शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन, राजकीय मानदेय की माँग की उठी आवाज

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने पीटीए शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन, राजकीय मानदेय की माँग की उठी आवाज
Spread the love

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने शिक्षा निदेशालय के बाहर पीटीए शिक्षकों द्वारा राजकीय मानदेय की माँग को लेकर चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया है। संघ की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री श्री महादेव मैठाणी धरना स्थल पर पहुँचे और आंदोलनरत शिक्षकों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत पीटीए शिक्षक विद्यालयों के पठन-पाठन की रीढ़ हैं, लेकिन इन्हें अब तक राजकीय मानदेय से वंचित रखा गया है। उन्होंने शासन व विभाग से माँग की कि इन शिक्षकों को अविलम्ब मानदेय की श्रेणी में सम्मिलित किया जाए और नियुक्ति की कट ऑफ डेट दिसंबर 2024 तक बढ़ाई जाए।

संघ के पदाधिकारियों ने धरने को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक पीटीए शिक्षकों को न्याय नहीं मिल जाता, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड उनके साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री श्री महादेव मैठाणी, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश डोबरियाल, श्री वेणी प्रसाद उनियाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पीटीए शिक्षक-शिक्षिकाएं धरनास्थल पर मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles