टिहरी पुलिस ने नौकरी की तलाश में लापता तीन नाबालिग लड़कों को  12 घंटे में दिल्ली से किया सकुशल बरामद

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नौकरी की तलाश में घर से बिना बताए निकले तीन नाबालिग किशोरों को मात्र 12 घंटे में दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया।

दिनांक 14 अप्रैल 2025 को मोलधार, नई टिहरी निवासी श्री घनश्याम ने थाना नई टिहरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रवि (काल्पनिक नाम) अपने दो दोस्तों विनोद (16 वर्ष) व सोनू (16 वर्ष) के साथ रात से ही घर से बिना बताए स्कूटी लेकर लापता है। तीनों नाबालिग होने के कारण मामला गंभीर था, जिस पर एसएसपी टिहरी श्री आयुष अग्रवाल ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. जोशीसीओ नई टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी के निर्देशन में थाना नई टिहरी पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर खोजबीन शुरू की। एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की सहायता से सुराग जुटाए, जबकि दूसरी टीम ने संभावित मार्गों पर तलाश की।

तलाश के दौरान जानकारी मिली कि तीनों किशोर नौकरी के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना की गई और बुराड़ी, दिल्ली से तीनों बालकों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में तीनों ने घर से नौकरी की तलाश में जाने की बात कबूल की।

पुलिस द्वारा तीनों नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सजगता के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा सम्मान कार्यक्रम" को लेकर उत्साह, जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियाँ

Spread the love टिहरी उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू किए जा रहे “गंगा सम्मान कार्यक्रम” को लेकर उत्तरकाशी जनपद में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अप्रैल 2025 को मुखवा (गंगोत्री) में मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ किया […]