कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे ऑब्जर्वर, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे ऑब्जर्वर, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
Spread the love

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के “संगठन सृजन अभियान” के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से नियुक्त ऑब्जर्वर श्री हिम्मत सिंह पटेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के तीन ऑब्जर्वर शांति प्रसाद भट्ट, नीरज त्यागी और प्रकाश रावत छः दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला मुख्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए AICC ऑब्जर्वर श्री पटेल एवं तीनों PCC ऑब्जर्वरों ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी कार्यकर्ताओं से पारदर्शी तरीके से अभिप्राय लिया जाएगा और फिर विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर विचार-विमर्श कर जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना है।

ऑब्जर्वरों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के सभी पाँच संगठनात्मक ब्लॉकों में जाकर वे कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। साथ ही पूर्व व वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, त्रिस्तरीय पंचायत और स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित कर उनकी राय रिपोर्ट में शामिल की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के ऑब्जर्वर शांति प्रसाद भट्ट, नीरज त्यागी और प्रकाश रावत के साथ जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवान, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, विनीता चमोली प्रमुख जखोली, विजय देवी पूर्व प्रमुख, अर्जुन गहरवार पीसीसी सदस्य, लक्ष्मण रावत, महावीर चौधरी, दीपक भंडारी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles