उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में आयोजित गत वर्ष विजेता उत्तराखंड सचिवालय रही सेकंड रनरअप

उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में आयोजित गत वर्ष विजेता उत्तराखंड सचिवालय रही सेकंड रनरअप
Spread the love

देहरादून।देहरादून की परेड ग्राउंड पर स्थित बहुद्देशीय क्रीडा भवन मे उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में आयोजित आठवें अंतर विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 17 दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 तक हुआ, टूर्नामेंट में राज्य एवं केंद्र की 28 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री के कर कमलों से हुआ, प्रतियोगिता का फाइनल दिनांक 19 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ। उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने प्रथम स्थान, शिक्षा विभाग कुमाऊँ एवं गढ़वाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया, एकल युगल में रक्षित भंडारी ने प्रथम स्थान एवं युगल गौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, ओपन डबल्स में अखिलेश एवं मनीष की जोड़ी जगदीश एवं नवनीत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा ।गत वर्ष की विजेता टीम उत्तराखंड सचिवालय सेकंड रनरअप रही।

देवभूमि खबर

Related articles