श्रीनगर में सड़क दुर्घटना से युवक की मृत्यु का पौड़ी पुलिस ने किया सफल खुलासा

श्रीनगर में सड़क दुर्घटना से युवक की मृत्यु का पौड़ी पुलिस ने किया सफल खुलासा
Spread the love

बुलेट सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

श्रीनगर ।श्रीनगर में 13 जनवरी की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बुलेट सवार युवक की मौत के मामले का पौड़ी पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। इस जटिल मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, जिससे हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच और सूझबूझ से आखिरकार दोषी को पकड़ लिया गया।

13 जनवरी 2025 की रात डैम साइट स्वीत, श्रीकोट में एक बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगने और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु होने की सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-06/25, धारा-281/106 बीएनएस के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने मामले की गहन जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। चूंकि दुर्घटना रात में हुई थी, जिससे कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल पाया और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसा किसी वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक सवार स्वयं दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इन्वेस्टिगेशन और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई।

श्रीनगर से ऋषिकेश तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि घटना के समय एक ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं था। पुलिस टीम ने रात्रि में यात्रा करने वाले वाहनों की जानकारी स्थानीय होटल और ढाबा संचालकों से जुटाई, मुखबिरों की सहायता ली और दुर्घटना के बाद ट्रक की मरम्मत कराने की जानकारी भी प्राप्त की।

इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 18 फरवरी 2025 को ट्रक UK14 CA 3202 के साथ चालक को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। इस चुनौतीपूर्ण मामले को हल कर पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर प्रोफेशनल पुलिसिंग और आधुनिक जांच तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

देवभूमि खबर

Related articles