HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस मुख्यालय देहरादून में पीपिंग सेरेमनी, चार उप निरीक्षक (M) निरीक्षक (M) पद पर पदोन्नत

पुलिस मुख्यालय देहरादून में पीपिंग सेरेमनी, चार उप निरीक्षक (M) निरीक्षक (M) पद पर पदोन्नत
Spread the love

देहरादून। पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित पीपिंग सेरेमनी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के कर कमलों द्वारा उप निरीक्षक (M) से निरीक्षक (M) पद पर पदोन्नत हुए श्री रविन्द्र सिंह, श्री शिवपाल सिंह, श्री कमल सिंह एवं श्री दिनेश चन्द्र पपनोई को निरीक्षक (M) पद के प्रतीक चिन्ह/स्टार से अलंकृत किया गया। इस दौरान डीजीपी  ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

देवभूमि खबर

Related articles