पिथौरागढ़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार
Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ की थाना जाजरदेवल पुलिस ने 03 अक्टूबर 2025 को एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। नेपाल निवासी महिला ने तहरीर दी कि वह पिथौरागढ़ से दारचुला लौटते समय रास्ता भटक गई थी और लछैर वाली सड़क पर एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे धमकाया और पैसे छीनकर पहाड़ से फेंक दिया।

शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुप्रीया नेगी, अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और होम गार्ड मोहित कुमार की टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। सुरागरसी और पतारसी के बाद अभियुक्त कमलेश जोशी (35 वर्ष), निवासी लछैर, थाना जाजरदेवल, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ 2023 में लछैर गाँव से पेयजल सामग्री चोरी करने का भी मामला दर्ज है।

अभियुक्त को न्यायिक कार्यवाही के बाद अदालत में पेश किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles