रोटरी मसूरी ने आयोजित किया RYLA 2025: युवाओं को नेतृत्व और सेना के प्रति जागरूकता का अवसर
मसूरी।रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (RYLA) 2025 का एक दिवसीय कार्यक्रम आज इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस अकैडमी के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 14-30 वर्ष की आयु के 120 छात्रों ने भाग लिया, जो 8 विद्यालयों — सनातन धर्म स्कूल, संस्कृत विद्यालय, रामा देवी स्कूल, मसूरी गर्ल्स, निर्मला हाई स्कूल, सेंट लॉरेंस स्कूल और अटल उत्कृष्ट घनानंद विद्यालय — से आए थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व कौशल, चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाना है। विशेष रूप से सेना से जुड़े कार्यशालाओं में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा, फील्ड एक्टिविटी, दीवार व पहाड़ चढ़ने के कौशल, सेना के हथियारों और जवानों से मुलाकात जैसी गतिविधियाँ कराई गईं।
रोटरी मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित दीपाली, शिवम अग्रवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, रजत अग्रवाल, अश्विनी मित्तल, सूविज्ञा सभरवाल, अशोक कोहली, टी. एस. मनचंदा, गीता मनचंदा और रणबीर सिंह जैसे वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रोटरी का उद्देश्य युवाओं में अपनी सेना और भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

