पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर प्रहार : 12.51 ग्राम हेरोईन के साथ तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3.75 लाख

पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर प्रहार : 12.51 ग्राम हेरोईन के साथ तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3.75 लाख
Spread the love

पिथौरागढ़। “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने ऐचोली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। तलाशी में उसके कब्जे से 12.51 ग्राम हेरोईन (स्मैक) बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार उर्फ पंकू पुत्र स्व. देवेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम तितरी, थाना अस्कोट, जिला पिथौरागढ़, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी कब्जे में ली गई है। बरामद हेरोईन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹3,75,000/- है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम  में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल, का0 विजय कार्की, का0 शेखर बुदियाल, हे0का0 अशोक बुदियाल, का0 प्रकाश नगरकोटी, का0 गोविन्द रौतेला, का0 सोनू कार्की रहे।

देवभूमि खबर

Related articles