HTML tutorial
HTML tutorial

सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर देहरादून में संयुक्त मोर्चे की तैयारी, नगर निगम यूनियन कार्यालय में हुई अहम बैठक

सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर देहरादून में संयुक्त मोर्चे की तैयारी, नगर निगम यूनियन कार्यालय में हुई अहम बैठक
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में देहरादून नगर निगम यूनियन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने की। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खेरवाल, नगर निगम शाखा के महासचिव धीरज भारती सहित विभिन्न नगर पालिकाओं से आए प्रतिनिधि, नेता एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में यह विचार रखा गया कि राज्य के सभी स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा बनाया जाए। संयुक्त मोर्चे के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव जितेंद्र देरवंत, नगर पालिका उधम सिंह नगर से विनोद कुमार, शक्ति फार्म से रवि कुमार, नानकमत्ता से विकास कुमार व राजीव, किच्छा से अजीत सिंह व संजय सिंह, नगर पालिका शिवालिक नगर से अमित, नगर पालिका मुनि की रेती से विनोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, तेजपाल, सोनू, राजेश, इंदर सिंह, दिनेश, बाबूलाल, पीला, साहिल सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

बैठक में सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles