एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां तेज, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां तेज, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
Spread the love

देहरादून। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।

बैठक में बताया गया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 06 अक्टूबर 2025 से जनपद देहरादून के निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों को साप्ताहिक आयरन पिंक टेबलेट और कक्षा 06 से 12 तक के बच्चों को नीली आयरन टेबलेट खिलाई जाएगी। यह टेबलेट हर सोमवार को दी जाएगी।

वहीं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 08 अक्टूबर 2025 को 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा इस दिन दवा नहीं खा पाया तो ऐसे बच्चों को मॉप अप दिवस 15 अक्टूबर 2025 को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles