नगर निगम देहरादून में संपति विवाद: उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद नामांतरण न करने पर शिकायत
देहरादून में नगर निगम की एक सम्पत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 20.09.2016 के अनुपालन के बावजूद अब तक सम्पत्ति का नामांतरण नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28.06.2016 को नगर निगम में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न करते हुए अधिकारियों ने जानबूझकर मामले को लंबित रखा। इसके बाद दिनांक 03.11.2016 को पुनः आदेश पारित किए गए, मगर अदालत के निर्देशों के बाद भी नगर निगम द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 18.07.2016 व 06.05.2019 को जारी आदेशों को निरस्त किए जाने के बावजूद नामांतरण की प्रक्रिया लंबित रखी गई और बार-बार अनावश्यक अपीलों में मामले को उलझाया गया।
शिकायतकर्ता ने उप नगर आयुक्त से मांग की है कि अदालत के आदेशों के अनुरूप तत्काल सम्पत्ति का नामांतरण किया जाए तथा पूर्व में निरस्त आदेशों को अभिलेखों से हटाया जाए।

