वाणिज्य संकाय में क्विज व ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

वाणिज्य संकाय में क्विज व ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा
Spread the love

देहरादून। वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता एवं ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह नेगी द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता में स्वाती अमोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजली चौधरी द्वितीय और कुमारी सेजल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में जोया खान ने प्रथम, सेजल ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रजनी गोसाई, डॉ. पी.सी. पैन्यूली और डॉ. ऋचा पंत ने निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मैत्रीय थपलियाल, डॉ. भारती जयसवाल और डॉ. ममता रावत का सहयोग रहा, जबकि परिषद का संचालन संयोजक डॉ. सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles