वाणिज्य संकाय में क्विज, वाद-विवाद व गायन प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

Spread the love

वाणिज्य संकाय में संकाय परिषद एवं कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में क्विज, वाद-विवाद एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ. विजय सिंह नेगी ने की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में स्वाति अमोल ने प्रथम, महक ने द्वितीय तथा पूजा शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेजल प्रथम, रेशम द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान हासिल कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. पी.सी. पैन्युली एवं डॉ. मीनाक्षी टम्टा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह नेगी, डॉ. मैत्रीय थपलियाल, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. ममता रावत सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संकाय परिषद के संयोजक डॉ. सत्येंद्र ढौंडियाल ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles