रानीखेत पुलिस व SOG ने आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी का किया पर्दाफाश अभियुक्त साढ़े तीन लाख से अधिक के चोरी के माल सहित गिरफ्तार, एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को ₹5000 के नगद इनाम से पुरस्कृत किया

Spread the love

देहरादून/अल्मोड़ा। रानीखेत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए देहरादून से एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित कुल साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया।

27 अक्टूबर 2025 को अमरदीप शर्मा निवासी मंदिर लाइन, रानीखेत ने तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके और उसके पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली गई है। जिस पर कोतवाली रानीखेत में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा ने घटना का संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ और प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए करीब 80 सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और सुराग लगाते हुए 29 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त संतोष सिंह रावत (35 वर्ष), पुत्र धीरज सिंह रावत, निवासी नई बस्ती टावर, थाना क्लेमनटाउन, देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सोने का पेंडल, दो सोने की अंगूठियां और ₹15,450 नगद बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 25 अक्टूबर को घूमने के बहाने रानीखेत आया था और स्थानीय होटल में ठहरा। 26 अक्टूबर को उसने आर्मी आवासीय क्षेत्र की रेकी की और 27 अक्टूबर को सुबह जब लोग किसी कार्यक्रम में गए थे, तब उसने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद वह टैक्सी से हल्द्वानी और फिर देहरादून चला गया। वह पेशे से आदतन अपराधी है और ज्यादातर आर्मी एरिया में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Next Post

राज्य के डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को मिले स्थायी प्राचार्य,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिए पदोन्नति आदेश

Spread the love देहरादून।उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत पदोन्नत प्राचार्यों को उनके नवीन तैनाती स्थलों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य […]