100वीं बार रक्तदान कर रविन्द्र महर ने क्षेत्र सहित उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

100वीं बार रक्तदान कर रविन्द्र महर ने क्षेत्र सहित उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल।रक्तदान कर किसी का जीवन बच जाए, तो इससे बढ़कर जीवन में और क्या हो सकता है—यह कहना है सरोवर नगरी नैनीताल निवासी एवं टनकपुर रोडवेज से अवकाश प्राप्त कर्मचारी रविन्द्र महर का, जिन्होंने अपने जीवन में 100वीं बार रक्तदान कर एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

नैनीताल के निवासी रविन्द्र महर एक कुशल खिलाड़ी होने के साथ-साथ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने जिला संवाददाता ललित जोशी से बातचीत में बताया कि वह वर्ष 1978 से निरंतर रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और जब तक जीवन है, वह इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे।
रविन्द्र महर ने बताया कि उनके द्वारा किए गए रक्तदान से अनेक निसहाय एवं निर्धन परिवारों के लोगों का जीवन बचाया गया है। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और यदि हमारे रक्त से किसी व्यक्ति की जान बच जाती है, तो इससे बड़ा कोई मानव धर्म नहीं हो सकता।

उन्होंने आने वाली पीढ़ी से भी अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और देश, प्रदेश, जिला एवं नगर का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह शीघ्र ही अपने अगले रक्तदान के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी रविन्द्र महर को उनके निःशुल्क एवं निरंतर रक्तदान के लिए शासन-प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वह खेल जगत में भी एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते हैं।

रक्तदान शिविर के दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, शिविर संयोजक लायन दीपक छतवाल, लायन संजय अग्रवाल, सचिव लायन गौरव अग्रवाल सहित लायन दीपक जैन, लायन वैभव अग्रवाल, लायन नरेश अग्रवाल, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन विकास गुप्ता, लायन दीपक शारदा, लायन अर्पित शर्मा, लायन अभिषेक गुप्ता, लायन लेडी सदासा अग्रवाल, लायन लेडी शुभी अग्रवाल, नेहा शारदा तथा नारी शक्ति संस्थान की कल्पना अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles