उत्तराखंड परिवहन निगम को सुदृढ़ बनाने हेतु रोडवेज कर्मचारी परिषद का सांसद अनिल बलूनी को अनुरोध पत्र
देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उत्तराखंड के माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी को एक पत्र भेजकर राज्य के पर्वतीय जिलों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया है। परिषद ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रम उत्तराखंड परिवहन निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ प्रमुख सुझाव भी प्रस्तुत किए हैं।
पत्र में परिषद ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार, स्वास्थ्य, शिक्षा, और संचार क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए अनिल बलूनी की सराहना की। परिषद ने पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित और किफायती परिवहन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए न्यूनतम 1000 नई बसों की तैनाती, सार्वजनिक योजनाओं का प्रभावी विस्तार, और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से परिवहन क्षेत्र में सुधार की जरूरत को रेखांकित किया।
साथ ही, परिषद ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के भौगोलिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के लिए कम से कम ₹400 करोड़ का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया जाए, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो सके। ओ



