चमोली जनपद में पुलिस विभाग में फेरबदल, 16 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के तबादले आदेश जारी
चमोली। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 16 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस लाइन गोपेश्वर से थाना गोपेश्वर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक चिन्मयु को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर से प्रभारी निरीक्षक गोविंदघाट और निरीक्षक मनोज सिलौला को पुलिस लाइन गोपेश्वर से प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/एंटी ड्रग पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया को थाना गोपेश्वर से थाना थराली, विनोद सिंह रावत को गोविंदघाट से थाना जोशीमठ, पंचम कुमार को थराली से पुलिस कार्यालय गोपेश्वर, प्रमोद खुशहाल को एएसओ थराली से थाना गोपेश्वर, संजय बुटोला को देवल से एएसओ चमोली, अमनदीप सिंह को घांघरिया से लांगसू, कैलाश राम सैमवाल को थाना गोपेश्वर से सिमली, मनोज कुमार को लांगसू से पुलिस कार्यालय गोपेश्वर, जितेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन गोपेश्वर से चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर, राकेश सिंह को पाण्डुकेश्वर से चौकी प्रभारी गोपेश्वर, धरमराज सिंह को नन्दप्रयाग से चौकी प्रभारी पाटलीधार, देवेंद्र कुमार भारती को पुलिस लाइन गोपेश्वर से चौकी प्रभारी देवल और रजनीश लाल को पुलिस लाइन गोपेश्वर से थाना गोपेश्वर में तैनाती दी गई है।
आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे।
