रुड़की पुलिस ने कंवरपाल हत्याकांड का किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

रुड़की पुलिस ने कंवरपाल हत्याकांड का किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की। रुड़की पुलिस ने कंवरपाल हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी ओमवीर उर्फ ओमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ साल पहले हुई अपने बेटे की मौत के लिए कंवरपाल को जिम्मेदार मानते हुए उसे तांत्रिक क्रिया द्वारा मारने का दोषी ठहराया और इसी दुश्मनी में उसकी हत्या कर दी।

दिनांक 24 जुलाई 2025 को कोतवाली रुड़की को सूचना मिली कि कंवरपाल पुत्र स्व. कृपानंद की हत्या कर दी गई है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पुत्र सुमित कुमार की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 256/2025, धारा 103/3(5) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई, जिसने अथक प्रयास कर मुख्य आरोपी ओमवीर उर्फ ओमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट भी बरामद कर ली गई है।

हत्या का कारण: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ वर्ष पूर्व ओमवीर के बेटे की मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि कंवरपाल ने तांत्रिक विधियों से उसके बेटे की जान ली। हत्या से दो दिन पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। 24 जुलाई को ओमवीर ने ग्राम टोडा कल्याणपुर में काली माता मंदिर से गांव जाने वाले रास्ते पर मौका पाकर कंवरपाल पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

देवभूमि खबर

Related articles