उपनल कर्मियों के कल्याण पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की गंभीर पहल

उपनल कर्मियों के कल्याण पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की गंभीर पहल
Spread the love

देहरादून।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट के साथ बैठक कर उपनल कार्मिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में उन्होंने उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विदेशों में रोजगार से संबंधित पत्रावली को प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजा जाए। उन्होंने उपनल कर्मियों की शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में आश्रितों को मिलने वाली 50 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दुर्घटना के तुरंत बाद 1.50 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि भी प्रभावित परिवार को अविलंब प्रदान की जाए।

मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी कार्मिकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के अलावा देश के 16 अन्य राज्यों में भी उपनल के माध्यम से कार्मिकों की भर्ती और तैनाती की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles