मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान: आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली, शिक्षा व खेल की ओर बढ़ते कदम

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के संवेदनशील प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में संलिप्त बचपन अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC) इन बच्चों के जीवन में नई आशा बनकर उभरा है।
इस पहल के तहत अब तक 174 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से मुक्त कर शिक्षा से जोड़ा जा चुका है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को सेंटर में काउंसलिंग, ब्रिज कोर्स, नियमित शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण और मानसिक संबल प्रदान किया जा रहा है। संबंधित विभागों के समन्वय से बच्चों को औपचारिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।

साधुराम इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के छात्र हरीश इसका उदाहरण हैं। मई 2025 में आईसीसी से जुड़ने के बाद अगस्त में उन्हें मुख्यधारा में प्रवेश मिला। अब वे नियमित अध्ययन के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं और प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

सेंटर में शिक्षा के साथ संगीत, योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में बच्चों ने होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। रंगों के बीच उनकी खिलखिलाहट इस बात का संकेत है कि अब यह बचपन उपेक्षा नहीं, अवसर और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और शिक्षित जीवन का अधिकार है। प्रशासन का उद्देश्य केवल रेस्क्यू तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना है।
आज जो बच्चे कभी सड़कों पर थे, वे अब विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं, खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। जिला प्रशासन की यह पहल समाज के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे।

Next Post

होली की आड़ में चरस तस्करी नाकाम: मोरी पुलिस ने 1.348 किग्रा चरस के साथ युवक दबोचा, एसपी ने ₹2500 इनाम घोषित किया

Spread the love उत्तरकाशी।होली के मद्देनज़र चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹2.70 लाख) बरामद की गई। कमलेश उपाध्याय, […]