कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में एसएसपी देहरादून ने गठित की SIT

Spread the love

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनांक 02-02-26 को घटित युवती की हत्या की गंभीर घटना के त्वरित एवं प्रभावी खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई है।

एसएसपी देहरादून ने गठित SIT को निर्देशित किया है कि प्रकरण की गहन एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए भौतिक, वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन, मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में समयबद्ध रूप से प्रेषित किया जाए।
उद्देश्य यह है कि प्रकरण का फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

SIT में नामित अधिकारी:
क्षेत्राधिकारी नगर
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
प्रभारी, एसओजी
प्रभारी, फील्ड यूनिट

Next Post

पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love रिपोर्ट : ललित जोशी नैनीताल/हल्द्वानी।सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई की लंबी बीमारी और आर्थिक तंगी से तनाव में आए बड़े भाई ने उस […]