HTML tutorial
HTML tutorial

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने देर रात किए व्यापक फेरबदल—प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने देर रात किए व्यापक फेरबदल—प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया गया। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आधा दर्जन प्रभारी निरीक्षकों और एक दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों के तबादले आदेश जारी कर दिए।

तबादलों की सूची में सबसे अहम बदलाव हल्द्वानी कोतवाल के पद पर किया गया है, जहाँ विजय सिंह मेहता को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक रहे अमर चंद्र शर्मा को शिकायत प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को बनभूलपुरा, राजेश यादव को भीमताल और दिनेश सिंह फर्त्याल को रामनगर कोतवाल के चार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सम्मन सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी का इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही मुखानी थाना इंचार्ज रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश जोशी को एसएसआई मल्लीताल का चार्ज सौंपा गया है।

वहीं मुखानी थाने की कमान अब सब इंस्पेक्टर सुशील चंद्र जोशी के हाथों में होगी, जिन्हें नया एसओ नियुक्त किया गया है।

एसएसपी द्वारा किए गए ये तबादले पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्यप्रणाली में तेज़ी लाने के उद्देश्य से माने जा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles