एसएसपी नैनीताल के ऑपरेशन रोमियो अभियान में 154 अराजक तत्वों पर कार्यवाही, 03 चालक नशे में वाहन चलाते पकड़े गए

एसएसपी नैनीताल के ऑपरेशन रोमियो अभियान में 154 अराजक तत्वों पर कार्यवाही, 03 चालक नशे में वाहन चलाते पकड़े गए
Spread the love

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामनगर और हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक कार्यवाही करते हुए 154 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने व शराब पीने-पिलाने के आरोप में पकड़कर कार्यवाही की। वहीं नशे में वाहन चलाने पर 03 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में भवानीगंज, ट्रक यूनियन, लखनपुर, कोसी बैराज, बेलगढ़, टेड़ा रोड, शिवलालपुर चुंगी, चोरपानी चौराहा, पुराना कोटद्वार रोड और आमडण्डा क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

रामनगर में एमवी एक्ट के अंतर्गत 08 चालान काटे गए, जिन पर ₹2500 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 03 वाहन सीज किए गए। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 125 चालान किए गए, जिन पर कुल ₹31,250 का जुर्माना वसूला गया।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कुल्यालपुरा, जगदम्बानगर, ठंडी सड़क, भोटियापड़ाव, गौजाजाली, मंडी क्षेत्र और सत्वाल पेट्रोल पंप तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

हल्द्वानी में नशे में वाहन चलाने पर 03 चालकों पर कार्यवाही की गई। एमवी एक्ट के अंतर्गत 05 चालान काटे गए, जिन पर ₹4000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पुलिस अधिनियम धारा 81 में 29 चालान किए गए, जिन पर ₹8750 का जुर्माना वसूला गया।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और समाज में शांति व व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की अपील की।

पुलिस ने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराध व अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles