श्री केदारनाथ धाम में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

श्री केदारनाथ धाम में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
Spread the love

श्री केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एवं श्री केदार सभा द्वारा संयुक्त रूप से श्री केदारनाथ धाम में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केदारनाथ आपदा एवं यात्रा के दौरान दिवंगत हुए तीर्थ यात्रियों की आत्मशांति तथा जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कथा सप्ताह की शुरुआत श्री हनुमान जी की ध्वजा स्थापना, मंदाकिनी नदी से जल कलश यात्रा और श्री गणेश पूजन के साथ विधिपूर्वक की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व तीर्थ यात्री मौजूद रहे।

कथा के शुभारंभ से पूर्व 21 जुलाई को श्री केदार सभा के प्रतिनिधि व तीर्थ पुरोहित समाज नागजगई (गुप्तकाशी) से बांस वृक्ष की बल्ली के साथ हनुमान ध्वजा लेकर श्री केदारनाथ पहुंचे थे। आज श्री हनुमान जी एवं श्री भकुंट भैरवनाथ जी का आवाहन कर ध्वजा विधिवत स्थापित की गई।

कथा के पहले दिन कथाव्यास आचार्य स्वयंबर सेमवाल ने श्रीमद्भागवत महापुराण के पहले अध्याय के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान केवल श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस पावन अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य पुजारी बागेश लिंग, बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती, श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पैस्ती, अमित सेमवाल, अरुण शुक्ला, पंकज शुक्ला, संजय सेमवाल, संजय लालबाबा, अनिल बगवाड़ी, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, आलोक वाजपेयी, नीरज शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, हेमंत कुर्मांचली, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्माण, ललित त्रिवेदी, मुकेश बगवाड़ी, अतुल शुक्ला, रामप्रसाद पुरोहित, प्रवीण शुक्ला, वीरेंद्र पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles