भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी नजर, विजिलेंस विभाग की कार्रवाई जारी: अनिल मनराल

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी नजर, विजिलेंस विभाग की कार्रवाई जारी: अनिल मनराल
Spread the love

रूद्रपुर। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल हल्द्वानी के डिप्टी एसपी अनिल मनराल द्वारा विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और जनहित के कार्यों को पारदर्शी तरीके से एवं समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए गए।

यह जागरूकता कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन के निर्देशों के तहत आयोजित हुआ। डिप्टी एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे व्यक्ति जो सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत ले रहे हैं, वे विजिलेंस की रडार पर हैं और उनके खिलाफ गोपनीय जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जिनकी जांच चल रही है और जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।

कार्यक्रम में डीडीओ उधम सिंह नगर समेत अन्य विभागों के नोडल अधिकारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, निरीक्षक विजिलेंस कैलाश जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला पंचायतराज अधिकारी महेश कुमार सहित विकास भवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles