महापौर सौरभ थपलियाल की स्वच्छता पर सख्ती, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व फॉगिंग तेज करने के निर्देश

महापौर सौरभ थपलियाल की स्वच्छता पर सख्ती, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व फॉगिंग तेज करने के निर्देश
Spread the love

देहरादून। महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम में स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा बैठक कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मजबूत करने, रूट कवरेज में सुधार लाने तथा स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।
महापौर ने मच्छरों एवं डेंगू से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग और लार्वीसाइडल छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही नालियों की समयबद्ध सफाई, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की पहचान और उनकी लगातार निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि देहरादून को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर स्थान दिलाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles