PRD जवानों का धरना 30वें दिन भी जारी, 18 अप्रैल तक मांगें न मानीं तो आंदोलन होगा उग्र

PRD जवानों का धरना 30वें दिन भी जारी, 18 अप्रैल तक मांगें न मानीं तो आंदोलन होगा उग्र
Spread the love

देहरादून। एकता बिहार में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों का धरना 30वें दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर डटे जवानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 18 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर प्रस्ताव नहीं लाया गया, तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
धरना स्थल पर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे और जवानों से वार्ता कर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि कैबिनेट में पीआरडी जवानों की दो सूत्रीय मांगों को नहीं रखा गया, तो वे आगामी रैली में जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

जवानों ने कहा कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 18 अप्रैल तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 19 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
प्रदेश संयोजक प्रमोद मंदरवाल ने कहा कि फिलहाल जवान शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं और सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल तक कोई रैली नहीं निकाली जाएगी, लेकिन इसके बाद मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने सरकार से अपील की कि समय रहते कैबिनेट में उनकी दो सूत्रीय मांगों को शामिल किया जाए, ताकि सकारात्मक समाधान निकल सके और आंदोलन समाप्त किया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles