पिथौरागढ़ में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

पिथौरागढ़ में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Spread the love

पिथौरागढ़ ।पर्यटन विभाग उत्तराखंड एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से विद्या सोसाइटी द्वारा संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह नगर निगम सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड में पर्यटन रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है, यदि प्रशिक्षित और जागरूक युवा इसमें अपनी भूमिका निभाएं। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि प्रदेश के पर्यटन विकास में भी अहम योगदान देते हैं।” उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और विद्या सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहन देने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी पिथौरागढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “इस प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को पर्यटन उद्योग की वास्तविक समझ मिली है। मुझे विश्वास है कि सभी प्रशिक्षु भविष्य में अपने क्षेत्र के ब्रांड एम्बेसडर बनकर कार्य करेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों दीपिका, मनीष, उमेश एवं अन्य ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया। प्रतिभागियों ने अतिरिक्त निदेशक को कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए।

समापन सत्र में प्रशिक्षकों एवं आयोजन दल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

देवभूमि खबर

Related articles