पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून ने  कांवड़ श्रद्धालुओं को माला पहनाकर किया स्वागत, वितरित किया भोजन व फल

पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून ने  कांवड़ श्रद्धालुओं को माला पहनाकर किया स्वागत, वितरित किया भोजन व फल
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सेवा व सहायता को लेकर दून पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून ने आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रेमनगर व धुलकोट क्षेत्र का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ मेले में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए संवाद भी किया गया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन, फल, पेय पदार्थ एवं मिष्ठान वितरित किए गए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु शुभकामनाएं भी दी गईं।

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही विश्राम हेतु उचित इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles