पीआरडी जवानों की मांगों पर सचिवालय में वार्ता, निदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल
देहरादून ।प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत के नेतृत्व में पीआरडी जवानों की मुख्य मांगों को लेकर सचिवालय में पीआरडी निदेशक प्रशांत आर्य से मुलाकात की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए दो घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की।
बैठक में कई बिंदुओं पर ठोस सहमति बनी, जबकि कुछ मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। इन प्रस्तावों को लेकर कल दोपहर 3:30 बजे पीआरडी निदेशालय में उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी, जिसमें पीआरडी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा। अब सभी की निगाहें कल होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, जहां निदेशक महोदय के नेतृत्व में जवानों के हित में क्या सकारात्मक परिणाम निकलते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
सचिवालय बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष पौड़ी पुरुषोत्तम भारती, जिला प्रभारी मदनपाल (हरिद्वार), जिला कोषाध्यक्ष पौड़ी संपूर्णानंद, हरिद्वार संयोजक सचिव सत्येंद्र नौगाई, प्रदेश सचिव सत्यपाल, देहरादून जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार और पप्पू सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

