जाखणीधार ब्लॉक के ढुंग गांव पहुंचने पर टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट – कृष्णा
एंकर – जाखणीधार विकासखंड के ग्राम पंचायत ढुंग पहुंचने पर टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान का मंदार क्षेत्र वासियों ने गरमजोशी से स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
कार्यक्रम में टिहरी जिलाअध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद रतूड़ी अनु मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान अखोडी क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवान और समाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति कार्यक्रम में दर्ज कराई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने दर्शकों के बीच जागर, चैती गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही जिला पंचायत सदस्य मंदार सुनीता भुजवान ने जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने अपने क्षेत्र में चल रही समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा उनका कहना था कि उनके क्षेत्र में जंगली भालू द्वारा मवेशियों पर हो रहे हमलो से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाकर क्षेत्र की जनता को सुकून दिलाया जाए पूरे कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान का कहना है कि कोविड-19 के से अस्त व्यस्त हुए जीवन के कारण इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम कहीं ना कहीं हमारे समाज और हमारे लोगों को संस्कृति की ओर ओतप्रोत करते हैं ढुंग मंदार की जनता कि वह आभारी हैं। साथ ही उनका कहना रहा आगामी 2022 के चुनाव मे यदि भारतीय जनता पार्टी उन पर भरोसा जताती हैं तो निश्चित तौर पर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से वह प्रचंड बहुमतो के साथ प्रताप नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 2022 के विजयी रथ को आगे ले जाएगी और विकास के कार्यों पर जोर देंगी

देवभूमि खबर

Related articles