मुख्यमंत्री ने महानुभावों को विभिन्न पदों पर सौंपे दायित्व
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि इन दायित्वों के माध्यम से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।
इन प्रमुख पदों पर हुई नियुक्तियां
- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद – अध्यक्ष: रामचंद्र गौड़ (चमोली), उपाध्यक्ष: हरक सिंह नेगी (चमोली), शांति मेहरा (नैनीताल)
- राज्य महिला आयोग – उपाध्यक्ष: ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग), सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर)
- राज्य महिला उद्यमिता परिषद – अध्यक्ष: रेनू अधिकारी (नैनीताल), उपाध्यक्ष: गंगा विष्ट (अल्मोड़ा)
- उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद – उपाध्यक्ष: श्याम अग्रवाल (देहरादून)
- उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग – उपाध्यक्ष: भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून)
- राज्य स्तरीय खेल परिषद – उपाध्यक्ष: हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़)
- प्रवासी उत्तराखंड परिषद – उपाध्यक्ष: पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा)
- भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण – उपाध्यक्ष: रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी)
- समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति – उपाध्यक्ष: रजनी रावत (देहरादून)
- उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद – उपाध्यक्ष: ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार)
- उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद – उपाध्यक्ष: भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर)
- वन पंचायत सलाहकार परिषद – अध्यक्ष: कुलदीप कुमार (देहरादून)
- सिंचाई सलाहकार समिति – उपाध्यक्ष: ऋषि कंडवाल (पौड़ी)
- हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद – उपाध्यक्ष: वीरेंद्र दत्त सेमवाल (टिहरी)
- राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति – अध्यक्ष: अजय कोठियाल (टिहरी)
- वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति – उपाध्यक्ष: श्याम नारायण पांडे (नैनीताल)
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विभिन्न विभागों की योजनाओं को गति मिलेगी और प्रदेश के विकास को मजबूती प्रदान होगी।

