भैसियाछाना विकासखंड में ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, रवींद्र चम्मयाल बने अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड में ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया, जिसे क्षेत्र में आपसी एकता और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में सल्लाभाटकोट के ग्राम प्रधान जगदीश पांडे निर्विरोध ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए थे। लगभग बारह वर्ष बाद डुंगरालेख के ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह चम्मयाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बारह साल बाद रीठागाड़ क्षेत्र से ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन होना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।

नवगठित ग्राम प्रधान संगठन में रवींद्र सिंह चम्मयाल को अध्यक्ष, पप्पू लाल को उपाध्यक्ष, प्रेमा देवी एवं ललिता देवी को महिला उपाध्यक्ष, नीरज कुमार और महेंद्र सिंह को महामंत्री, दबान सिंह, अर्जुन सिंह, हेमा देवी, लीला देवी एवं कविता देवी को सचिव, रूपा मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन के संरक्षक के रूप में हरीश बनौला, पुरन सिंह सुपयाल, चंदन लाल, बलदेव आर्या और बलवंत राम टम्टा को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए विकासखंड के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Next Post

चंद्रनगर की तीन मेडिकल फर्मों पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, गंदगी व लापरवाही मिलने पर दो फर्मों से दवा वितरण पर रोक

Spread the love देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार शुक्रवार 07 फरवरी 2026 को चंद्रनगर क्षेत्र में स्थित तीन थोक मेडिकल फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई “Safe Drugs: Safe Life” अभियान […]